Auraiya News: सावन का दूसरा सोमवार आज, आधी रात से गूंजेगा हर-हर महादेव
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। शहर के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में रविवार आधी रात से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक के इंतजाम किए हैं। प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मंदिरों के प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। देवकली मंदिर की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए रविवार शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो मंगलवार रात समाप्ति तक प्रभावी रहेगा。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: कांवड़ यात्रा: दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.