औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारी कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और यह प्रक्रिया पूरी होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मांगों को ले...