Auraiya News: सात फेरों और निकाह के साथ 457 जोड़ों ने शुरू की नई जिंदगी
औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: ककोर स्थित तिरंगा मैदान में बुधवार को 457 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 453 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार हुआ, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का मौलाना ने निकाह पढ़ाया। प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर 'गुरु जी' सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद उन्होंने नवदंपतियों को वस्त्र और उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मान के साथ कराने में मददगार है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तिरंगा मैदान में आज 450 जोड़े बनेंगे जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.