औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को जिलेभर में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से आराधना की गई। भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, फूल, बताशे और शृंगार सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर समेत दिबियापुर, बिधूना, अजीतमल, अछल्दा, फफूंद, सहार, बेला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र का उल्लास दिखाई दिया। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: सप्तमी पर घरों और मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की पूजा महिलाओं ने मां के भजन गाए और दुर्गा सप्तशती का पाठ ...