Auraiya News: सातवीं की अंजली बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: मिशन शक्ति चरण-6 के तहत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहानी कलां कंपोजिट में कक्षा सात की छात्रा अंजली को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया और प्रधानाध्यापक के दायित्वों को समझा। विद्यालय प्रशासन ने छात्रा को जिम्मेदारी सौंपकर शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और विद्यालय संचालन की प्रक्रिया से परिचित कराया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाना था। प्रधानाध्यापक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियों से छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.