Auraiya News: साईं मंदिर से बाइक चोरी, सीसीटीवी से पीछा कर आरोपी दबोचा
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: शहर के साईं मंदिर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भागे युवक को बाइक मालिक ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर अगले दिन समरथपुर बंबा के पास पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी भागने के प्रयास में सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को बाइक समेत कोतवाली ले आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली औरैया क्षेत्र के उदयपुर निवासी अमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी बाइक से शहर स्थित साईं मंदिर आया था। बाइक मंदिर के पास खड़ी कर वह दर्शन करने अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला। इसके बाद अमन ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक अज्ञात युवक शाम करीब 4:47...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.