Auraiya News: साइबर ठगी से बचने के लिए गोपनीय जानकारी साझा न करें
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: कस्बे की पुरानी बस्ती में शनिवार को पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। चौकी प्रभारी संदीप जादौन और हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र ने ग्रामीणों से ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड व यूपीआई पिन किसी को नहीं बताने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने को कहा गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सचिन स्वर्णकार, संजय राजपूत गांधी, आनंद अग्निहोत्री, वंशलाल सक्सेना, शैलेंद्र अग्निहोत्री, पप्पी यादव, कांस्टेबल सीमा, संध्या, ओमकार, अंकित और सौरभ गुर्जर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.