Auraiya News: सांड़ के हमले से पानी भरे खेत में गिरा युवक, मौत
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: खेत से घर लौट रहे युवक पर रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में युवक पानी से भरे खेत में जा गिरा और बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश में निकली पत्नी को वह खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के पुर्वा रावत निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र सिंह रविवार रात करीब आठ बजे खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पास के पानी से भरे खेत में जा गिरे। पानी अधिक होने के कारण वह खेत से बाहर नहीं निकल सके। रात तक गजेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी अर्चना परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.