Auraiya News: सांड़ के हमले में घायल युवक की 11 दिन बाद मौत
औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: कस्बे में आवारा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय बृजपाल सिंह तोमर की 11 दिन बाद बुधवार देर रात सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में उनके पैर और सीने की पसलियां टूटने के साथ पेट व आंतों में गंभीर चोटें आई थीं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को कटरा चौराहे के दुकानदारों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कस्बे में थाने के बगल वाली गली निवासी बृजपाल सिंह तोमर नौ अगस्त को छिबरामऊ मार्ग स्थित अपने घर से चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.