औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: ग्रामीण गोशालाओं में गोवंश के रखरखाव की स्थिति जांचने के लिए अधिकारियों ने गुरुवार को विवेकानंद श्रीकृष्ण गोशाला सहार का औचक निरीक्षण किया। यहां संरक्षित सभी 90 गोवंश स्वस्थ मिले। भंडार कक्ष में दाना और भूसा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके विकल, खंड विकास अधिकारी राजनारायण पांडेय और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हृदेश कुमार ने गोवंश के स्वास्थ्य, रहने के स्थान, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। परिसर में सफाई संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों ने व्यवस्थापकों की सराहना की। अधिकारियों ने मौसम में बदलाव के दौरान गोवंश के चारे और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गोवंश का संरक्षण और उनका बेहतर स्वास्थ्य प्राथमिक...