Auraiya News: सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को औरैया विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 70 सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तीन योजनाओं के 55 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 45 ट्राईसाइकिल, सात व्हीलचेयर, 10 बैसाखी, छह छड़ी और दो श्रवण यंत्र दिए गए। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता जताई। अधिकारियों ने बताया कि इनसे दिव्यांगजनों को आवागमन और दैनिक कार्यों में सुविधा मिलने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री ने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.