औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: विकास खंड अजीतमल की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) में शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गंदगी और टूटा फर्नीचर मिलने पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने समिति संचालक को परिसर की नियमित सफाई कराने और टूटे फर्नीचर का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति में उपलब्ध उर्वरक और उसके वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता और कृषि रकबे के आधार पर उर्वरक दिया जाए। उर्वरकों की उपलब्धता और निर्धारित बिक्री दर सूचना पट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिक्री पंजिका, भंडारण पंजिका और आय-व्यय पंजिका सहित समिति के कामकाज से जुड़े अभिलेखों की जांच की। उन्होंने...