Auraiya News: ससुराल जाते समय जुआ पुल के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में सेंगर नदी स्थित जुआ पुल के समीप बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इटावा जनपद के बसरेहर से फफूंद क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल जा रहे युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर चिचोली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इटावा जनपद के बसरेहर निवासी सत्यभान बुधवार दोपहर बाइक से अपनी ससुराल ग्राम करही, पोस्ट फफूंद जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे सेंगर नदी स्थित जुआ पुल के समीप तिराहे पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.