Auraiya News: सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, दो की हालत गंभीर
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में करमपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से 100 शैया अस्पताल चिचौली रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों ने प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पतालों में उपचार कराया। जानकारी के अनुसार, मुरादगंज से सवारियां लेकर ई-रिक्शा औरैया की ओर आ रहा था। करमपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शे में फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े और ई-रिक्शे को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.