औरैया, अगस्त 9 -- Auraiya News: मुरादगंज, संवाददाता। क्षेत्र के सलैया गांव की मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भरने से रविवार को ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी जमा हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से जल निकासी कराने के साथ सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश होने पर गांव की मुख्य सड़क पर पानी जमा हो जाता है। सड़क पर गड्ढे होने से उनमें भी पानी भर जाता है। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। जलभराव के कारण रविवार को कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से बारिश के दौरान बार-बार ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने ग्राम प्रधान से सड़क पर भरे पानी की न...