औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के हनुमंतपुर गांव निवासी विकास रविवार रात बाइक से बघुआ की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब सवा दस बजे गांव के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्र...