Auraiya News: सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: जिले की ग्राम पंचायत हैदरपुर, असेवा और कैथोली में बुधवार को ग्राम चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनका शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए गांवों में संपर्क और जागरूकता अभियान जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रता के अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन करने की अपील की।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.