औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बेला बस्ती स्थित सरकारी तालाब में बुधवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिलने से खलबली मच गई। तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले राजकुमार ने करीब 25 क्विंटल मछलियों की मौत होने का दावा किया है। उसने अज्ञात व्यक्ति पर तालाब में जहरीली दवा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि मछलियों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। राजकुमार के मुताबिक उसने सरकारी तालाब में मछली पालन का ठेका ले रखा है। बुधवार सुबह वह तालाब पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में मछलियां पानी में मृत पड़ी और उतराती मिलीं। कुछ ही देर में इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। राजकुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन तालाब में जहरीली दवा डाल दी। इससे करीब 25 क्...