औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: विभिन्न लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे और शासन-प्रशासन से आठ सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई की मांग की। बाद में तहसील अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसीलदार अविनाश कुमार को मांगपत्र सौंपा। लेखपालों ने बताया कि ग्रेड वेतन, पदोन्नति, स्थानांतरण, विभागीय परीक्षा के परिणाम और स्थायीकरण समेत उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार समस्याएं उठाए जाने के बाद भी समाधान नहीं होने से उनमें नाराजगी है। इसी कारण उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के काम से अलग रहकर धरना दिया। लेखपालों ने 2800 रुपये ग्रेड वेतन का वेतनमान दिए जाने और निर्धारित अवधि से पहले स्थानांतरण किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- आठ सूत...