Auraiya News: समाधान दिवस में आईं 95 शिकायतें, 10 का निस्तारण
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 95 प्रार्थना पत्र आए। इनमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 85 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए। जिलाधिकारी ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी केवल कागजी औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन करें। कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता को भी उससे अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: समाधान दिवस पर आए 307 मामलों में मात्र 19 निस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.