Auraiya News: समाधान दिवस के बाद योजनाओं का लाभ, टूल किट और पांच लाख के चेक बांटे
औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री और स्वीकृति पत्र वितरित किए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थी मोहम्मद कामरान खान को पांच लाख रुपये की ऋण स्वीकृति का चेक सौंपा गया। इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक मृतक किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह भी पढ़ें- Auraiya...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.