Auraiya News: समरसेबल की केबल और पांच बंडल पाइप चोरी
औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नुनारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने खेत में लगी समरसेबल की करीब 30 मीटर बिजली केबल काट ली। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच बंडल सक्शन पाइप भी चोरी कर ले गए। खेत मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नुनारी निवासी सौरभ कुमार उर्फ अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार सुबह खेत पर पहुंचने पर केबल कटी और कमरे का ताला टूटा मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी सामान का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.