औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: सब्जी मंडी में दुकान लगाने की जगह को लेकर हुए एक माह पुराने विवाद में युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पहले बेला बाजार की सब्जी मंडी में दुकान लगाने की जगह को लेकर गांव के ही ध्रुव से उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे ध्रुव, शिवम कुमार और अमित कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र ने मारपीट में गर्दन, सीने और सिर समेत शरीर क...