औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के नगला मुलू और नगला दरयाय में लगे ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से फुंके पड़े हैं। नगला मुलू के करीब 15 परिवारों की बिजली पूरी तरह गुल है, जबकि नगला दरयाय में भी आपूर्ति प्रभावित है। शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्राम पंचायत घसारा के मजरा नगला मुलू में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह पहले फुंक गया था। इसके बाद से करीब 15 घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। पंखे, लाइट और सबमर्सिबल पंप समेत अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। ग्रामीणों को मोबाइल फोन चार्ज करने और पानी की व्यवस्था करने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की गई, ले...