Auraiya News: सप्ताहभर से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जैतपुर डेरा बंजारा
औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: क्षेत्र के जैतपुर डेरा बंजारा गांव में करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। कई बार शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों को पानी का इंतजाम करने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। मोबाइल फोन और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शाम होते ही गांव की गलियों एवं घरों में अंधेरा छा जाता है। बिजली आपूर्ति बंद होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद एक सप्ताह तक ट्रांसफार्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.