Auraiya News: सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर फुंका, 100 घरों में अंधेरा
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: ग्राम पंचायत चिमकुनी के मोहम्मदाबाद रोड पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और शिकायत निस्तारित दिखा दी गई। ग्रामीण मनोज कुमार, अशोक, संतोष, संतोष संखवार, प्रहलाद, सुरेश बाबू, राहुल कुमार, सूरज, विक्रम फौजी और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से करीब 100 बिजली कनेक्शन जुड़े हैं। एक सप्ताह से आपूर्ति ठप रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पेयजल की व्यवस्था के साथ घरेलू और अन्य जरूरी काम भी बाधित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दूसरे स्थान पर लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर केवल करीब 10 कनेक्शनों का भार उठा रहा है। इसके विपरीत मोहम्मदाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.