औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: औरैया। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाली स्व. जनेश्वर मिश्र जयंती में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गई। बैठक में 16-17 जुलाई को जनपद में प्रस्तावित विश्वकर्मा समाज की बैठकों की तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव, विधायक रेखा वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...