औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी 'सखी ग्रुप' ने मंगलवार को फूलमती मंदिर में महिलाओं और राहगीरों को 101 तुलसी के पौधे वितरित किए। शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि समूह पिछले चार वर्षों में 4075 तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित कर चुका है। उन्होंने तुलसी के धार्मिक और पारंपरिक महत्व की जानकारी देते हुए घर-घर तुलसी का पौधा पहुंचाने का अभियान जारी रखने की बात कही। इस दौरान बबिता गुप्ता, मंगला शुक्ला, निशा गुप्ता, नीतू गुप्ता, संगीता भदौरिया, सोनी गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आवास विकास और बदनपुर में रोपे पौधे, पड़ोसियों को सौंपी देखभाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...