औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: ऐरवाकटरा। थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान संज्ञेय अपराध की आशंका में ग्राम नानकपुर निवासी 40 वर्षीय सोवरन सिंह को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बालेन्द्र पाण्डेय और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...