औरैया, जुलाई 4 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के इगुठिया गांव में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत्यु के कारण पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इगुठिया गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र मोहन लाल की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और रोने-बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मुहम्मद शकील पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ...