Auraiya News: संत गुरु कबीर दास आश्रम में रोपे फलदार और छायादार पौधे
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: मुनागंज स्थित संत गुरु कबीर दास आश्रम परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत सरकार की संयुक्त सचिव अलकनंदा दयाल ने नीम, आम, बेल, अमरूद और अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अलकनंदा दयाल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। पौधा लगाने के बाद नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को अभियान के रूप में अपनाने और लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम में मीना दयाल, यशवर्धन दयाल, थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह, नायब तहसीलदार हरिकिशोर समेत आश्रम के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.