औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: औरैया। नवरात्र के प्रथम दिन आवास विकास जन सेवा समिति ने संत कबीर पार्क में श्रमदान कर सफाई और पौधरोपण अभियान शुरू किया। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ लेते हुए अभियान नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान साहब सिंह यादव, रामजी दीक्षित, विशाल कुमार पोरवाल, प्रशांत पोरवाल, विनय पोरवाल, अंजनी कटिहार, श्याम बाबू कटिहार, सुरेश पोरवाल, रोहित भसीन, रामवीर सेंगर और अनिल सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...