औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की सहार ब्लॉक इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई। अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। संतोष राजपूत को ब्लॉक अध्यक्ष, नसीम खान को ब्लॉक मंत्री और रामनिवास कठेरिया को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक मंडल उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, चुनाव अधिकारी एवं भाग्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडेय और जिला मंत्री हरवंश राजपूत की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार, रामकुमार और ऊषा राजपूत निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी संध्या शर्मा, अजय सिंह और गोविंद सिंह को मिली। अमित पोरवाल आय-व्यय निरीक्षक और अरविंद राजपूत लेखाकार चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का श...