Auraiya News: श्वेत कोट पहन नवागत चिकित्सक छात्रों ने ली मानव सेवा की शपथ
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को नवागत एमबीबीएस छात्रों के लिए श्वेत कोट एवं चरक शपथ समारोह आयोजित किया गया। नवप्रवेशी छात्रों को श्वेत कोट पहनाकर चिकित्सा जगत में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने नैतिकता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ मानव सेवा करने की शपथ ली। समारोह में सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा और अकादमिक संकायाध्यक्ष डॉ. मेधा दास ने नवागत छात्रों को चरक शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने, रोगियों की सेवा करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ के पूर्व महानिदेशक प्रो. डॉ. वीएन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एक श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.