Auraiya News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, जयकारों से गूंज उठा रामलीला मैदान
औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक की दोही ग्राम पंचायत स्थित मां देल्ही मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में धनुष भंग और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। भगवान श्रीराम के हाथों शिव धनुष टूटते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन देखने के लिए दोही सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे।रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि मिथिला के राजा जनक ने अपनी पुत्री माता सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। स्वयंवर में विभिन्न राज्यों के राजा और राजकुमार पहुंचे। राजा जनक की शर्त थी कि जो शिव धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में उपस्थित राजा और राजकुमारों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.