औरैया, नवम्बर 6 -- Auraiya News: जसवन्तपुर स्थित पीबीआरपी अकादमी में दीपोत्सव समारोह में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने का प्रसंग मंच पर जीवंत किया। स्वागत में सजाई गई रंगोली, जगमगाते दीपों और रंग-बिरंगी झालरों ने उत्सव की छटा बिखेरी। बच्चों की झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संदीप सिंह और उपप्रधानाचार्य पुष्पलता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों के उल्लास को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया। समारोह में बच्चों ने कविता पाठ किया और रामचरितमानस की चौपाइयां सुनाईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: न्...