औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: बाबरपुर कस्बे के नवनिर्मित श्मशान घाट परिसर में गुरुवार को नगर पंचायत ने विशेष सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने परिसर में उगी बड़ी घास और कांटेदार झाड़ियों को हटाने के साथ कूड़ा साफ किया। हालांकि, श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता बदहाल होने से अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात की ओर से बनवाए गए श्मशान घाट का परिसर काफी विस्तृत है। देखरेख के अभाव में यहां बड़ी-बड़ी घास उगने और गंदगी फैलने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मचारियों ने अभियान चलाकर घास और झाड़ियों को काटा। कर्मचारियों ने परिसर को साफ रखने का संकल्प लिया औ...