Auraiya News: शौच के लिए खेत गई किशोरी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में शौच के लिए खेत की ओर गई 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने काट लिया। पैर में सर्पदंश होने की जानकारी पर किशोरी ने परिजनों को बताया। परिजन उसे तत्काल अजीतमल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज शुरू किया गया। बल्लापुर गांव निवासी 16 वर्षीय शिवांगी सोमवार शाम घर के पास खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। रास्ते में अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। किशोरी ने पैर झटककर खुद को बचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन शिवांगी को अजीतमल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसका इलाज शुरू किया। किशोरी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.