Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से फूस के बंगले में लगी आग, नकदी समेत लाखों का सामान राख
औरैया, जुलाई 31 -- Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के साजनपुर गांव में शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से फूस के बने बंगले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे बंगले को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय बंगले में मौजूद दंपती किसी तरह बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना का विवरण गांव निवासी रमाकांत शर्मा के फूस के बंगले में शुक्रवार को अचानक आग भड़क उठी। उस समय 28 वर्षीय मेजर शर्मा और उनकी पत्नी 25 वर्षीय शीखा देवी बंगले के अंदर मौजूद थे। धुआं और आग की लपटें उठती देख दोनों तत्काल बाहर निकल आए और शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.