Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा सामान धू-धूकर जलने लगा। ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आजाद नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे आकाश अग्रवाल का गोदाम है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे समर की बिजली लाइन ठीक कराई गई थी। इसके करीब आधे घंटे बाद गोदाम में अचानक आग लग गई। आशंका है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गोदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.