Auraiya News: शिव विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: विकासखंड क्षेत्र के गपकापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन बुधवार को शिव विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान शिव की बरात में श्रद्धालुओं ने नृत्य कर खुशी मनाई। कथावाचक आचार्य अंकुर शास्त्री महाराज ने सती चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि माता सती अपने पिता दक्ष के यहां पहुंचीं। वहां भगवान शिव का अपमान देखकर उन्होंने योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए। अगले जन्म में उन्होंने पर्वतराज हिमालय के घर माता पार्वती के रूप में जन्म लिया।उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसके बाद भगवान शिव और माता पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.