Auraiya News: शिव बारात के साथ 163वें वर्ष की रामलीला शुरू
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: ग्राम रोशंगपुर स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात के साथ ऐतिहासिक रामलीला के 163वें वर्ष का शुभारंभ हुआ। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान शिव के मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बारात के दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंजता रहा और भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्री रामजानकी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में 21 अक्तूबर तक विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप और रावण वध सहित प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। कमेटी के प्रतिनिधि अध्यक्ष पं. आशीष मिश्रा ने बताया कि ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.