Auraiya News: शिव धनुष भंग होते ही गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, भोर तक डटे रहे श्रद्धालु
औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: कस्बे के श्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में रविवार रात धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंवर लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान राम द्वारा शिव धनुष भंग करने और उसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रभावशाली मंचन ने श्रद्धालुओं को भोर तक बांधे रखा। पूरा पंडाल ''जय श्रीराम'' के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान राममोहन शुक्ला एवं सहयोगियों ने पूर्व शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी अवस्थी को भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती अवस्थी ने राम दरबार की आरती उतारते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। रामलीला कलाकारों ने सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया। राजा जनक की घोषणा के बाद देश-वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.