Auraiya News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय होगी भाजपा
औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची का सत्यापन और शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क करने की कार्ययोजना तैयार की गई। क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बनाए रखें। मतदाता सूची का सत्यापन करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में संगठनात्मक अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएं। शिक्षक-स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक एवं क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बरेली मुरादाबाद शिक्षक विधायक चुनाव में बने नोडल अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.