Auraiya News: शराब पीकर ट्रक चलाते मिले दो चालक, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले में जांच के दौरान शराब पीकर ट्रक चला रहे दो चालक पकड़े गए। जांच में एक चालक में अल्कोहल की मात्रा 206 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर और दूसरे में 48 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर मिली। परिवहन विभाग ने दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की संस्तुति की है। दोनों ट्रकों को ब्लैकलिस्ट भी कराया गया है।
जांच प्रक्रिया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन एनसी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को जिले में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने समेत विभिन्न मामलों में 63 गैर व्यावसायिक वाहनों के चालान किए गए।
शराब के प्रभाव में चालक जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.