औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: अजीतमल क्षेत्र के बाबरपुर स्थित लक्ष्मी नगर निवासी एक महिला ने अपने पति और देवर पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाना अजीतमल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता चंचल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति शिवशंकर सिंह और देवर अंकित सिंह अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। महिला का आरोप है कि परिवार के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं। तहरीर के अनुसार, 7 जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। वहीं 12 जुलाई की रात करीब 11:45 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने स...