Auraiya News: शंकर जी की बगिया में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने किया जलाभिषेक
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को ब्लॉक रोड स्थित शंकर जी की बगिया में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के सोमवार को लेकर सुबह से ही शंकर जी की बगिया में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। अजीतमल कस्बे के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंचे। गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने पर बम-बम भो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.