Auraiya News: वेल्डिंग की आड़ में बन रहे थे मौत के हथियार, खेत में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के मलकापुर गांव के खेतों में बने नलकूप पर वेल्डिंग के काम की आड़ में अवैध तमंचा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने छापा मारकर फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 19 तैयार और 12 अधबने तमंचे, 20 कारतूस, 18 खोखे तथा असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसपी अभिषेक भारती ने एएसपी आलोक मिश्रा और सीओ सिटी अभिकेश सिंह की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गुरुवार को दिबियापुर थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मलकापुर के खेतों में बने नलकूप के पास अवैध शस्त्र बनाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने शाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.