Auraiya News: वृद्ध महिला से टप्पेबाजी, लॉकेट लेकर भागे बाइक सवार
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। फफूंद रोड स्थित बाजार में रविवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने 75 वर्षीय महिला से टप्पेबाजी कर पीली धातु का लॉकेट ले लिया। वारदात के बाद दोनों युवक बाइक से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। कस्बे के शास्त्री नगर निवासी कैलाशी देवी रविवार दोपहर किसी काम से फफूंद रोड स्थित बाजार गई थीं। महिला के अनुसार, मां दुर्गा ज्वैलर्स के सामने बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना करने पर युवकों ने उनसे पीली धातु का लॉकेट मांगा। महिला ने लॉकेट उतारकर उन्हें दे दिया। लॉकेट हाथ में आते ही दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.