Auraiya News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, रेफर
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के बरम्हूपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। बरम्हूपुर निवासी 18 वर्षीय शहंशाह मंगलवार दोपहर घर पर था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन निजी वाहन से उसे 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.